ग्रास कोर्ट के बादशाह के नाम से मशहूर रोजर फेडरर ने 8वीं बार विंबलडन टाइटिल जीत लिया। रविवार रात खेले गए फाइनल में 35 साल के इस टेनिस स्टार ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को सीधे सेटों में 6-3, 6-1, 6-4 से हराया। कुल मिलाकर ये स्विटजरलैंड के इस स्टार का 19वां ग्रैंड स्लैम टाइटिल है। इस खिताब को पाने वाले फेडरर सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने रविवार को क्रोएशिया के मारिन सिलिक पर आसान जीत दर्ज करते हुए इस खिलाब को अपने नाम किया है। बता दें कि सैंप्रास और रेनशॉ के नाम सात-सात बार विंबलडन खिताब जीतने का रिकॉर्ड था। 5 साल 342 दिन की आयु में इस खिताब को जीतने वाले पहले खिलाड़ी फेडरर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में स्पेन के महान खिलाड़ी राफेल नडाल से आगे है।
